फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चुन्नीगंज से नरोना चौराहे तक लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल, नगर निगम ने यूपीएमआरसी को लिखा है पत्र

Sat, 12 Apr 2025 01:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर में चुन्नीगंज से नरोना चौराहे तक ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। इस कार्य को जल्द से जल्द करवाने के लिए नगर निगम ने यूपीएमआरसी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
ट्रैफिक सिग्नल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मेट्रो कार्य के दौरान चुन्नीगंज से नरोना चौराहे तक हटाए गए ट्रैफिक सिग्नल जल्द से जल्द लगवाए जाएं। शुक्रवार को इसके लिए नगर निगम ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) को पत्र लिखा है। कार्रवाई रिपोर्ट भी तलब की है।

विज्ञापन

यूपीएमआरसी ने ढाई साल पहले चुन्नीगंज से नरोना चौराहे तक भूमिगत मेट्रो निर्माण शुरू करते समय चुन्नीगंज तिराहा, लालइमली चौराहा, परेड, बड़ा चौराहा, फूलबाग और नरोना चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल हटा दिए थे। अब मेट्रो का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है

Trending Videos
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के परियोजना प्रबंधक को लिखा पत्र
बैरिकेडिंग हटने के बाद वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है, पर ट्रैफिक सिग्नल न होने से यातायात संचालन प्रभावित हो रहा है। इसके मद्देनजर नगर निगम के अधिशासी अभियंता (यातायात) ने इन सभी चौराहों, तिराहे में ट्रैफिक सिग्नलों के सभी उपकरणों को फिर से स्थापित करने के लिए यूपीएमआरसी के 3ए सेक्शन के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें