फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झांसी रेलमार्ग पर 90, दिल्ली 35, फर्रुखाबाद पर 92 मिनट आवागमन बंद रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आंधी-पानी ने शनिवार को कुछ देर के लिए ट्रेनों के पहियों पर ब्रेक लगा दिया। बस संचालन पर भी असर पड़ा। दिल्ली रूट पर जीएमसी-गोविंदपुरी के बीच और पनकीधाम के पास पेड़ गिर गए। इससे ओएचई ट्रिप कर गई और मेन लाइन सहित झांसी मार्ग पर ट्रेन संचालन ठप हो गया। आंधी से झांसी रेलमार्ग पर 90, दिल्ली मार्ग पर 35 और फर्रुखाबाद मार्ग पर 92 मिनट ट्रेनों का आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन

कानपुर-फर्रुखाबाद रेलमार्ग पर रावतपुर और कल्याणपुर के पास हवा के झोंके से बैनर उड़कर ओएचई में फंस गए। स्पार्किंग से ओएचई ट्रिप कर गई। कल्याणपुर-रावतपुर के बीच एक पेड़ ट्रैक किनारे गिर गया। इससे रूट पर देर शाम 92 मिनट ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। दिल्ली और फर्रुखाबाद रेलमार्ग बाधित होने से स्वर्ण शताब्दी, कालिंदी एक्सप्रेस सहित करीब 22 ट्रेनें फंस गईं। मरम्मत कार्य शुरू कराकर रात 08:12 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया।
गोविंदपुरी स्टेशन के पास ओएचई पर पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। एक नंबर और मेन लाइन पर ट्रेन का संचालन बंद हुआ। करीब 90 मिनट बाद झांसी लाइन 06:50 बजे बहाल हो सकी और सबसे पहले फंसी खजुराहो पैसेंजर को निकाला गया। इसके बाद संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

वहीं, गोविदंपुरी में मेन लाइन बाधित होने और पनकी में ब्लाॅक होने से स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस भी दूसरी लाइन से कॉशन देकर निकाली गई। दिल्ली और झांसी रूट 35 मिनट बाधित होने से करीब 16 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ और यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें