फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ अफसरों के हूटर पर जागती यातायात पुलिस

Wed, 03 Feb 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौराहों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस व नगर पंचायत लाख दावे करे पर हकीकत इसके उलट है।  क्षेत्र में डग्गामार मैजिक चालकों की मनमानी पर सभी नियम बेअसर हैं।
विज्ञापन


मुख्यालय से लगे भीड़भाड़ वाले अकबरपुर अंडरपास चौराहे पर उच्चाधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसका खामियाजा राहगीर जाम के रूप में भुगतते हैं। यातायात पुलिस की नींद तभी टूटती है, जब किसी अफसर का वाहन हूटर बजाता हुआ वहां से गुजरता हैं।

माती मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर स्थित अकबरपुर अंडरपास चौराहे से कानपुर-इटावा, झांसी, रूरा, गजनेर, घाटमपुर, झींझक, डेरापुर सहित अन्य जगहों के लिए साधन मिलते हैं।
विज्ञापन


वहीं, कानपुर नगर से देहात में ड्यूटी के लिए प्रतिदिन सैकड़ों कलेक्ट्रेट कर्मी, विकास भवन कर्मी, शिक्षक, शिक्षिकाओं की आवाजाही बनी रहती है। इसके चलते अंडरपास के नीचे काफी भीड़भाड़ बनी रहती है। गंतव्य तक पहुंचने को सरकारी कर्मचारियों व सवारियों के लिए रोडवेज व प्राइवेट बस सहित मैजिक, टेंपो सहित अन्य वाहनों का सहारा होता है। अकबरपुर अंडरपास पर बढ़ती ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पंचायत की ओर से चौराहे से चंद कदम दूर स्टैंड की व्यवस्था की गई है।

अव्यवस्था और जाम की समस्या से बचने के लिए टेंपो और मैजिक चालक सवारियों को नंबर से सवारियों को भरकर रवाना होने का नियम बनाया गया था। टेंपो व मैजिक चालक स्टैंड में जाने की बजाय रोड के बीचोबीच वाहनों को खड़ाकर मनमाने तरीके से सवारियों को भरते हैं, जिससे दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन


 सवारियों को अपने वाहनों मेें बैठाने की जल्दबाजी में कई बार मैजिक चालक वाहनों को बीच चौराहे पर खड़ाकर सवारियों से अभद्रता तक कर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें