फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 48 घंटे में यातायात पुलिस बैकफुट पर, श्याम बिहारी मिश्र चौक से हटी बैरिकेडिंग, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 31 Aug 2023 11:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: व्यापार मंडल और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद के सम्मान, व्यापार चौपट होने समेत तमाम समस्याओं का हवाला देकर विरोध दर्ज कराया। बुधवार को व्यापारियों ने इस संबंध में कलक्टरगंज एसीपी निशंक शर्मा को भी ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
श्याम बिहारी मिश्र चौक को खोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मूलगंज चौराहे से घंटाघर के बीच बंद किए गए कट व चौराहों के मामले में व्यापारियों के विरोध के चलते 48 घंटे में ही यातायात पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस ने दोपहर बाद बैरिकेडिंग लगाकर बंद किए गए श्याम बिहारी मिश्र चौक को खोल दिया है।  वहीं, कलक्टरगंज थाने के सामने खोले गए कट को बंद करने पर अधिकारियों की सहमति बनी है।

विज्ञापन

घंटाघर से मूलगंज चौराहे के बीच 50 से 100 मीटर की दूरी पर कई कट थे। वाहनों के इन कटों से अचानक दाएं, बाएं मुड़ने से जाम की समस्या रहती थी।  इसे लेकर यातायात विभाग ने एक निजी संस्था से इस रूट का सर्वे करवाया। सर्वे में पता चला कि मूलगंज से घंटाघर के बीच 15 से 17 अनावश्यक कट हैं।  इस पर डीसीपी ट्रैफिक ने इन सभी कटों को बंद करने के निर्देश दिए थे।  

वाहनों के यू-टर्न लेने की व्यवस्था
स्थायी रूप से इन कटों को बंद करने के लिए डिवाइडर का निर्माण करा दिया गया। हालांकि, इनमें से चार कटों को खुला छोड़ा गया, जहां से वाहनों के यू-टर्न लेने की व्यवस्था की गई थी।  कलक्टरगंज थाने के पास पूर्व सांसद स्व. श्याम बिहारी मिश्र के नाम से चौक का नाम रखा गया था, जिसे भी सोमवार को बंद कर दिया गया था। इसका व्यापारियों ने विरोध किया था।

कलक्टरगंज एसीपी को भी ज्ञापन सौंपा
वहीं, चौराहे से करीब 50-50 मीटर की दूरी पर दोनों तरफ कट खोल दिया गया था। लेकिन कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद के सम्मान, व्यापार चौपट होने समेत तमाम समस्याओं का हवाला देकर विरोध दर्ज कराया। बुधवार को व्यापारियों ने इस संबंध में कलक्टरगंज एसीपी निशंक शर्मा को भी ज्ञापन सौंपा।

चौक पर यातायात फिर से शुरू
एसीपी ने आलाधिकारियों से चर्चा करने के बाद दोपहर बाद चौराहे से बैरिकेडिंग हटवा दी। चौक पर यातायात फिर से शुरू होने के बाद व्यापारियों ने हर्ष जताया। इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री ज्ञानेश मिश्र, कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री पवन गुप्ता, आशीष मिश्रा, संजीव राठौर, पवन अग्रवाल आदि व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन

थाने के सामने वाला कट किया जाएगा बंद
एसीपी निशंक शर्मा ने बताया कि व्यापारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पूर्व सांसद के नाम के चौक को ब्लॉक करने की बात से आलाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद इस चौक को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कुछ दूरी पर स्थित कलक्टरगंज थाने के सामने छोड़े गए कट को बंद करवाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि थोड़ी-थोड़ी दूरी पर अनावश्यक कट न रह जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें