फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यातायात माह समाप्त, नहीं सुधर सकी व्यवस्था

Tue, 02 Dec 2025 02:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सड़क दुर्घटनाओं के आकड़ों को कम करने के उद्देश्य से जिले में 1 से 30 नवंबर तक यातायात माह मनाया गया। इसमें वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के साथ ऑटो व अन्य सवारी वाहनों को जागरूक किया गया। इसके बावजूद सड़क पर बिना हेलमेट के वाहन सवार फर्राटा भर रहे हैं, तो ऑटो में सवारी बाहर तक लटक कर सफर कर रही हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर में माती मुख्यालय होने की वजह से सुबह से शाम तक लोगों को आना जाना रहता है। ऐसे में सड़कों पर वाहनों की संख्या भी अधिक रहती है, जो यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बनी है। प्रशासन व्यवस्था को दुरुस्त रखने व मार्ग दुर्घटनाओं के आकड़ों पर शिकंजा कसने का दावा करता है, लेकिन हकीकत कहीं इसके उलट है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने सोमवार को पड़ताल की तो अकबरपुर में माती जाने वाला मार्ग हो या फिर सदर बाजार रोड सभी जगह यातायात व्यवस्था धड़ाम नजर आई। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस इसे लेकर कितनी संजीदा है।
........................
सदर बाजार, समय- दोपहर 1:30 बजे
सहालग होने की वजह से सदर बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ पहुंच रही है। ऐसे में ऑटो चालक सवारी बैठाने के लिए लाइन लगाए नजर आए। इनकी वजह से राहगीरों को आवागमन में तो समस्या हो ही रही थी। साथ ही चार पहिया आने पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। वहीं यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए तैनात एक पीआरडी जवान चालकों को ऑटो हटाने के लिए कहता रहा, लेकिन उसे सब अनसुना कर सवारी बैठाने व उतारने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन

...................
नमस्ते चौराहा, समय- दोपहर 2 बजे
अकबरपुर अंडरपास के पास नमस्ते चौराहा से कानपुर जाने वाले मार्ग पर बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालक आराम से फर्राटा भरते नजर आए। यहां से गुजरने वाले हर 10 बाइक सवार में एक बिना हेलमेट के निकलता रहा। वहीं पास में तैनात यातायात पुलिस इन सब से अनजान बनी रही। यह स्थिति तब है जब जिम्मेदार ऐसे चालकों को जागरूक करने व न मानने वालों का चालान करने का दावा कर रहे हैं।
.........................
अकबरपुर-रूरा मार्ग, समय- दोपहर 2:30 बजे

ऑटो चालकों की अराजकता कम होने का नाम नहीं ले रही है। यातायात पुलिस क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर रोक लगाने के लिए अतिरिक्त सीट को हटवाती है और चालक दोबारा से सीट लगा लेते हैं। अकबरपुर-रूरा मार्ग पर पहुंचने पर एक ऑटो में चालक सहित आठ लोग बैठकर जाते नजर आए। स्थिति यह थी कि सवारी को बैठने की जगह न होने के बाद भी वह अपने सामान को लेकर बैठी हुई थी। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
....................
वर्जन..............
बिना हेलमेट के चलने वाले चालकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी नियमों का पालन न करने पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। मानक से अधिक सवारी बैठाने पर रोक लगाने के लिए 850 ऑटो में लगी अतिरिक्त सीट को हटवाया गया है। साथ ही चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया है। इनके खिलाफ एक बार फिर से अभियान चलाया जाएगा। - राम बहादुर सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें