फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की आवाजाही से किशरवल मार्ग पर लगता जाम

विज्ञापन
रनियां-किशरवल रोड़ पर लगा जाम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां। कानपुर के जाजमऊ पुल की मरम्मत की वजह से मालवाहक वाहनों की आवाजाही पुल से बंद है। ट्रक वैकल्पिक रूट से होकर रनियां-किशरवल रोड से हाईवे पर निकल रहे हैं। सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही से जाम लगता है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

जाजमऊ पुल के नीचे लगा लोहे का सस्पेंशन ज्वाइंट दर्रा दे गया था। इसे बेल्डिंग करा दिया गया थ। सड़क की कंक्रीट हटने से पुल से नीचे का हिस्सा दिखाई देने पर मरम्मत के लिए माल वाहक वाहनों को निकलने से रोका गया है। लखनऊ से इटावा जाने वाले ट्रकों को वैकल्पिक रूट शुक्लागंज से डायवर्ट कर मंधना, चौबेपुर, शिवली होकर रनियां में हाईवे पर निकल रहे हैं।
जाम से लोग हो रहे परेशान
रनियां। रनियां किशरवल मार्ग कई दिनों से माल वाहक वाहनों का आवागमन बढ़ा है। इससे लगने वाले जाम से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। रनियां के रहने वाले विनय यादव व अजय पाल ने बताया कि ट्रकों की आवाजाही से नई बनी सड़क में दरारें आ रही हैं। कई जगह सड़क धंस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाजमऊ का पुल का लोहे का सस्पेंशन ज्वाइंट बदला जा रहा है। पुल का काम 20 मार्च को पूरा होगा। ट्रक रनियां किशरवल रूट पर नहीं आएंगे।
- पंकज मिश्रा, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें