फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Active Case In Kanpur: कोरोना के सात नए संक्रमित और मिले, निजी सेंटरों पर कम पड़ी वैक्सीन

Tue, 16 Mar 2021 11:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना के सात नए संक्रमित और मिले हैं। ये कल्याणपुर, जूही, यशोदानगर विनोबा नगर और नयागंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। शहर में एक्टिव केस की संख्या 79 है। अब तक 33113 कुल संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 32195 अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज से ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को होम आइसोलेशन और अस्पताल में कोई रोगी निगेटिव नहीं हुआ है। हैलट के मेटरनिटी विंग कोविड अस्पताल में इस वक्त 14 संक्रमित भर्ती हैं जिनमें एक ऑक्सीजन पर है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 3885 सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं।

कानपुर के निजी अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण में दवा कम होने की समस्या आ रही है। जब वैक्सीन खत्म हो जाती है तो सेंटर बंद कर दिया जाता है। कानपुर नर्सिंगहोम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एमके सरावगी ने बताया कि वैसे सौ लाभार्थियों का लक्ष्य रखा जाता है।
विज्ञापन


कभी-कभी ज्यादा लाभार्थी आ जाते हैं तो वैक्सीन खत्म हो जाती है। वैक्सीन की शॉर्टेज चल रही है। एक सेंटर को वैक्सीन न मिलने से बंद करना पड़ा। वैसे वैक्सीन आती रहेगी। लोग जरूर लगवा लें।  उन्होंने बताया कि अभी 13 निजी सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जा रही है। (ब्यूरो) 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें