फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनियां हाइवे 18 घंटे जाम

Mon, 01 Dec 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां में शनिवार की दोपहर धंसा सर्विस लेन पुलिस के लिए मुसीबत बन गया। 18 घंटे तक इस जाम में हल्के और भारी वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर बाद पुलिस जाम खुलवा सकी। एनएचएआई के सहायक प्रबंधक ने धंसे सर्विस मार्ग की मरम्मत कराए जाने के साथ आरटीओ क्रॉस चेकिंग के चलते भीड़ बढ़ने की बात कही।
बताते चलें कि शनिवार की दोपहर करीब 2 किशरवल रोड चौराहे पर हाइवे का सर्विस लेन वाहनों के गुजरने से अचानक धंस गया। सर्विस लेन धंस जाने से ट्रक फंस गए। देखते ही देखते लेन पर जाम लग गया।
विज्ञापन

रनियां पुलिस को भरोसा था कि कुछ देर बाद जाम खुल जाएगा। इसके चलते स्थानीय पुलिस ने तत्काल लगे जाम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जाम ने विकराल रूप ले लिया और सारी रात सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

आधी रात बाद सक्रिय हुई रनियां पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। पुलिस को जाम खुलवाने में करीब 18 घंटे लग गए। इस जाम में रविवार की सुबह भी सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें