फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर हेलमेट लगाए बाइक से घूम रहा ट्रैफिक सिपाही एडीजी को देखकर भागने लगा, निलंबित

Wed, 07 Aug 2019 10:09 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में मॉल रोड पर मंगलवार को बगैर हेलमेट लगाए बाइक से घूम रहा ट्रैफिक सिपाही एडीजी प्रेमप्रकाश को देखकर भागने लगा। एडीजी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने सिपाही को घेरकर दबोच लिया। पहले एडीजी ने उसे फटकारा, फिर ड्यूटी में लापरवाही व ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर निलंबित करने के निर्देश दिए। देर शाम एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


एडीजी प्रेम प्रकाश बुधवार सुबह क्षेत्र में गश्त व थानों का औचक निरीक्षण करने निकले थे। वह मॉल रोड मेघदूत चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि बाइक पर बगैर हेलमेट लगाए ट्रैफिक सिपाही दिखाई दिया। एडीजी के आदेश पर पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का कहा लेकिन सिपाही भागने लगा, तब एडीजी की फ्लीट के अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम मो. निक्सन बताया। साथ ही पता चला कि उसकी ड्यूटी चार्लिस चौराहे पर है, लेकिन वह दो घंटे से नदारद था। इस पर एडीजी ने तुरंत कार्रवई के निर्देश दिए। एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेजी। जांच रिपोर्ट के आधार एसएसपी ने उस पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


डबल पुलिया पर बंद कराया कट
देर शाम एडीजी काकादेव थाना क्षेत्र में पैदल गश्त करने पहुंचे, तभी उन्होंने चौराहों पर खड़े होकर चालान करवाए। इस दौरान उन्होंने डबल पुलिया के पास पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर का कट बंद कराया। एडीजी ने बताया कि इस कट के कारण जाम लगता है। अब कट बंद होने से करीब सौ मीटर आगे जाने के बाद यूटर्न लेना होगा। गुरुवार से यहां पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर यातायात चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें