फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आंबेडकर जयंती पर आज दो बजे से बदलेगी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को शहर में कई स्थानों पर जुलूस व शोभायात्रा निकलेगी। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। मध्य और पूर्वी जोन में दोपहर से शुरू हुआ डायवर्जन कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। मध्य जोन में गोपाला तिराहा से रैना मार्केट तिराहा तक सड़क के बाईं ओर और वेंडी स्कूल तिराहा से कंपनीबाग तक बाईं ओर पार्किंग की सुविधा रहेगी। फूलबाग की अंडरग्राउंड पार्किंग का उपयोग भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन



मध्य जोन में दोपहर तीन बजे रहेगा डायवर्जन

-कर्नलगंज-चुन्नीगंज से कंपनीबाग व रावतपुर की ओर जाने वाले वाहन गोपाला तिराहा से बाएं मुड़कर स्वरूपनगर होते हुए निकलेंगे।
- वीआईपी रोड से कंपनीबाग की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा, केएफसी कट से दाहिने मुड़कर वैंडी स्कूल तिराहा होकर जा सकेंगे।

- गंगा बैराज या कर्बला से आने वाले वाहन वैंडी स्कूल तिराहे से बाएं मुड़कर रानीघाट के रास्ते जाएंगे।

- रावतपुर तिराहे से कंपनीबाग की ओर जाने पर रोक रहेगी। वाहन गोल चौराहा व हैलट मार्ग से गुजरेंगे।

- चिड़ियाघर व नवाबगंज थाना क्षेत्र से आने वाले वाहन पकड़िया तिराहा होकर जाएंगे।


पूर्वी जोन में दोपहर दो बजे से रहेगा डायवर्जन

- वीआईपी रोड से सरसैया घाट की ओर आने वाले वाहन गुप्तार घाट तिराहा से किला तिराहा होकर निकलेंगे।
- चेतना चौराहा से आने वाले वाहन व्यायामशाला तिराहा से मुड़कर गुप्तार घाट-किला मार्ग अपनाएंगे।

- बड़ा चौराहा से फूलबाग की ओर जाने वाले वाहन मेघदूत तिराहा से बाएं मुड़कर वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे।

- किला तिराहा से गुप्तार घाट की ओर यातायात बंद रहेगा। वाहन मेघदूत मार्ग से गुजरेंगे।




अधिकारी की अपील:::
डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर एंबुलेंस को प्राथमिकता दें, ताकि आपात स्थिति में किसी की जान बचाई जा सके। जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9305104340, ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9305104387 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें