फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्षयवट आश्रम में पारंपरिक होली मेले की शुरुआत

विज्ञापन
फोटो- अक्षयवट आश्रम में हनुमान जी की प्रतिमा पर आरती करते पूर्व चेयरमैन व नगरपालिका अध्यक्ष। सं
विज्ञापन
झींझक। नगर के अक्षयवट आश्रम में सोमवार से पारंपरिक आठवीं होली मेले की शुरुआत हो गई। पूर्व चेयरमैन व नगर पालिका अध्यक्ष ने हनुमान मंदिर में आरती कर तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



झींझक कस्बे के अक्षयवट आश्रम में पिछले कई दशकों से आठवीं होली के पर मेले का आयोजन होता है। मेले में कानपुर देहात के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि आठवीं होली के मेले में आकर जो भक्त हनुमान जी के दर्शन कर अक्षयवट की परिक्रमा करता है उसकी मनोकामना पूरी होती है।



सोमवार को आश्रम के संरक्षक व झींझक के पूर्व चेयरमैन संतोष तिवारी व नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी ने हनुमान मंदिर में विधि-विधान से आरती कर मेले का शुभारंभ किया। अक्षयवट आश्रम के पुजारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मेले का शुभारंभ हुआ है। मेले में रात के समय फाग गायन का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में लगी दुकानों को लेकर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान बृजेश राजपूत, रामू शुक्ला, आशीष तिवारी, आदित्य राजावत, सुरेंद्र, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें