फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के सुखसौरा गांव निवासी किसान का शव रविवार को खेत में बेर के पेड़ पर फंदा से लटकता मिला। परिजन के अनुसार किसान बैंक के ऋण को लेकर परेशान थे। हालांकि कितना कर्ज है इसका कोई दस्तावेज परिजन ने पुलिस को नहीं दिया है।
विज्ञापन

सुखसाैरा निवासी रामकेश (56) किसान थे। मंझले पुत्र विष्णुकांत ने बताया कि रविवार देर शाम तक पिता घर नहीं लौटे। इस पर वह खेतों पर गए जहां पिता का शव बेरी के पेड़ से रस्सी के फंदे से शव लटकता मिला। रामेकश की माैत से पत्नी सुमन देवी, पुत्र शशिकांत, विष्णुकांत और विकास बिलखने लगे। सूचना पुलिस को दी गई। फाॅरेंसिक टीम ने माैके से साक्ष्य जुटाए।
विष्णुकांत ने बताया कि पिता ने किसान क्रेडिट कार्ड से कुछ कर्ज बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा डीघ से लिया था। इसके बाद कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर ले लिया। इसकी एक किस्त जमा नहीं हो पाने से ब्याज बढ़ गया। किस्त जमा करने के लिए उन पर दबाव बनाया जाने लगा। चार बीघा जमीन में इतनी फसल भी नहीं हुई जिससे कर्ज जमा हो सके। उनको मेहनत करके बकाया जमा करने का भरोसा दिलाया। इसी को लेकिन पिता तनाव में रहने लगे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन बैंक के कर्ज से परेशान होने की बात कह रहे हैं लेकिन अभी इसके कोई साक्ष्य नहीं दिए हैं। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर प्रामिकी दर्ज की जाएगी।

रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें