फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों पर झपटे चोर-लुटेरे

Mon, 20 Jun 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई महिला। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। बिरहाना रोड के लाला काशीनाथ ज्वैलर्स शोरूम में एक हजार रुपये की बोहनी कराकर दो महिलाओं ने 5.50 लाख रुपये का हीरे का सेट उड़ा दिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। फीलखाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कैमरे में कैद महिला चोर जोधपुर में भी ऐसी वारदात कर चुकी हैं।
विज्ञापन

13 जून को दिन में 12 बजे लाला काशीनाथ ज्वैलर्स में संभ्रांत नजर आने वाली दो महिलाएं और एक पुरुष आए। शोरूम खुलने का समय था इसलिए मालिक भरत खुद दुकान खुलवा कर पूजा कर रहे थे। आई महिलाओं ने बहू के लिए हीरे का सेट दिखाने को कहा। शोरूम खोलते ही हीरे के सेट का ग्राहक देखकर मालिक स्वयं सेट दिखाने लगे। सेट पसंद कर रही महिला ने अपने ठीक सामने ज्वैलरी के डिब्बे के ऊपर दूसरा डिब्बा रख लिया। स्टाफ को बातों में उलझाकर धीरे से नीचे रखा डिब्बा अपनी दाहिनी कांख में साड़ी के नीचे छिपा लिया। एक घंटे तक तमाम जेवर देखने के बाद अगले दिन बहू के साथ आने की बात कह महिलाएं जाने लगीं। एक महिला ने बोहनी के समय कुछ न खरीद पाने पर अफसोस जताते हुए एक हजार रुपये बोहनी के तौर पर स्टाफ को दिए। महिला के इस व्यवहार से मालिक और स्टाफ गदगद हो गए। महिला अपने साथियों के साथ शोरूम से निकल गई। रात को शोरूम बंद करते समय जब हीरे के सेटों का मिलान हुआ तब एक सेट गायब होने का पता चला। मालिक को मामला समझते देर नहीं लगी। सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो चोरी पकड़ में आ गई। मालिक भरत की तहरीर पर रविवार को फीलखाना पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें