फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एल्गिन मिल चलाने की मांग

Mon, 20 Jun 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
मिल
विज्ञापन
कानपुर। लाल इमली की तर्ज पर एल्गिन मिल चलाने और एल्गिन मिल एक व दो के मजदूरों के बकाया वेतन भुगतान की मांग के लिए इंटक नेताओं और कानपुर ट्रेड यूनियन काउंसिल की ओर से बीआईसी मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। इंटक नेता आशीष पांडेय और कानपुर ट्रेड यूनियन के मो. शमी ने कहाकि लाल इमली की तरह एल्गिन मिल भी चलाई जा सकती है। कानपुर टेक्सटाइल सहित कई मिलों के अस्थाई कर्मचारियों को वीआरएस देकर उनका वेतन भुगतान किया गया, लेकिन बीआईसी मुख्यालय के सामने 14 वर्षों से धरना देने के बाद भी मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। नेताओं ने जल्द भुगतान किए जाने की मांग की। इस दौरान स्वामीनाथ गिरी, शोभित पांडेय, विंदा प्रसाद, प्रदीप साहू मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें