फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अंधा मोड़’ पर पुलिस की जीप ने ले ली कारोबारी की जान

Mon, 09 Jan 2017 06:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के अंधा मोड़ पर पुलिस की जीप और बाइक में भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के कंपनी बाग में बने ‘अंधा मोड़’ पर एक बार फिर भीषण हादसा हो गया। इस बार पुलिस की जीप मौत बनकर कारोबारी के ऊपर चढ़ गई। बाइक सवार कारोबारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे पहले इसी मोड़ पर कई जानें जा चुकी हैं। 
विज्ञापन

जाजमऊ डिफेंस कालोनी निवासी लेदर कारोबारी फारूख इकबाल (58) अपनी पत्नी उजमा उर्फ फौजिया को लेकर बाइक से मेडिकल कालेज में डॉक्टर के पास जा रहे थे। उनकी पत्नी को सांस की बीमारी है। कंपनी बाग चौराहे से रावतपुर के लिए मुड़ते ही अंधे मोड़ के पास पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। इससे पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में उन्हें हैलट भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने फारूख को मृत घोषित कर दिया। उजमा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। भाई खुर्रम ने बताया कि फारूख के तीन बेटे अफजाल फरोश (24), मो. हिलाल (22), फरमान (18) और एक बेटी भी है। अफजाल आस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहा है। इस मोड़ पर दिसंबर महीने में तीन हादसे हो चुके हैं। अभी तक अंधे मोड़ पर दुर्घटना सूचक नहीं लगाए गए हैं। 
अंधा मोड़ पर पांचवीं मौत
नवंबर में एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों को रोडवेज बस ने इसी अंधे के मोड़ के पास टक्कर मारी थी। इसमें तीनों की मौत हो गई थी। दिसंबर में स्कार्पियो ने इसी मोड़ पर साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार थी। हादसे में छात्र की भी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें