फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में पेड़ से झूलता मिला व्यापारी का शव, एक डाली से उठे कई सवाल

Sat, 11 May 2019 07:50 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में शहर के जहानगंज रोड स्थित लोकभारती इंटर कॉलेज के पास कब्रिस्तान में व्यापारी का शव पेड़ से लटका मिला। इससे सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्राधिकारी व कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस बीच लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सराफान निवासी रमेशचंद्र दुबे के बेटे शिवम दुबे उर्फ रिंकू (35) की पीपल चौराहे पर शंभूदयाल गुलजारीलाल एंड संस के नाम से कपड़े की दुकान है। शनिवार सुबह जहानगंड रोड स्थित लोक भारती इंटर कॉलेज के पास कब्रिस्तान में शीशम के पेड़ से रिंकू का शव झूलता मिला। सूचना पर क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय, कोतवाल बलराम मिश्रा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच की। इसके बाद व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। व्यापारी की मौत से पत्नी नीतू व मां शशि समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पेड़ की एक डाली को लेकर मृतक के परिजनों ने उठाए सवाल

मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को नीचे उतरवाया। कुछ देर बाद मृतक के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने लोगों द्वारा मोबाइल से खींची गई पेड़ से झूल रहे शव की फोटो देखी। इस पर उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। हालांकि पुलिस आत्महत्या मान रही थी। परिजनों के विरोध के चलते कन्नौज से फोरेंसिक टीम बुलवाई गई। टीम आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतक के परिजनों का कहना था कि जिस डाल से फांसी का फंदा डालकर शिवम उर्फ रिंकू को लटकाया गया, उस डाल की ऊंचाई जमीन से बमुश्किल 8 फीट होगी। मृतक के दोनों घुटने मुड़े हुए थे। यह जमीन को छू रहे थे। परिजनों का आरोप था कि आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय का कहना था कि मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी हो सकेगी कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें