फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत-दर्जनों घायल

Fri, 07 Oct 2016 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
चित्रकूट के पहाड़ी थानाक्षेत्र के भरकाेर्रा गांव में एक पल में ही मातम छा गया। यहां से कन्या पूजन के लिए काेबरा स्थित मरी देवी के मंदिर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हाेकर पलट गया। जिसमें दाे बच्चियाें की माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हाे गए। घायलाें काे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


भरकाेर्रा गांव के चुन्नू लाेध ने देवी मां से कुछ मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी हाेने पर उन्हाेंंने 30 कन्याअाें के पूजन अाैर भाेज कराने की बात कही थी। शुक्रवार की दाेपहर वह ट्रैक्टर से गांव की 30 बच्चियाें काे लेकर मरी देवी के मंदिर जा रहे थे। बराची के नाला के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हाेकर सड़क किनारे नाले में पलट गया। इसमें दाे बच्चियाें की माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि एक दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलाें काे इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। नए कपड़े पहनकर निकली थी बच्चियां ट्रैक्टर पलटने से 12 साल की वंदना अाैर एक साल की कुशुमा की माैत हाे गई। कुशुमा अपनी बड़ी बहन के साथ थी। दाेनाें ने इस खास पल के लिए नए कपड़े पहने थे। लेकिन उन्हें क्या मालूम यह खुशियां पल भर के लिए हैं। दाेनाें की माैत की सूचना जब परिजनाें काे हुई ताे घर में काेहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें