फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत, 16 घायल

Mon, 14 Sep 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पनकी रेलवे स्टेशन से इंडियन ऑयल गैस प्लांट की ओर जाने वाले मार्ग पर रविवार सुबह एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई और 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में स्कूटी सवार पांच साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया जबकि दो महिलाएं घायल हुईं। ट्राली सवार 14 लोगों को हैलट में भर्ती कराया गया। चार की हालत गंभीर है।

ट्रैक्टर ट्राली से कानपुर देहात के रनियां करचल गांव में रहने वाले करीब 32 लोग गंगा स्नान करने बिठूर जा रहे थे। घायल अनुज (14) ने बताया कि मालिक लाला खुद ट्रैक्टर चला रहे थे। अचानक एक स्कूटी सामने आ जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और दोनों में टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर और ट्राली का संपर्क टूट गया।
विज्ञापन


ट्राली पलटते हुए खाई में जा गिरी। चीख-पुकार होने पर कई लोग जुटे और सभी को बाहर निकाला गया। पनकी एसओ आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ले ली गई है। हादसे में घायल आशिकी(18) शकुंतला (20) छिदाना (40) अनुराग (5) की हालत गंभीर है।

हिमांशु (13) प्रियंका (19) डिपंल(18) रामधनी (27) तनू (10) शिवानी (15) सलोनी(20)  सियादुलारी (43) और प्रियंका पटेल (22) का इलाज हैलट में चल रहा है।

इधर, दूसरी ओर इलाकाई लोगों की मदद से स्कूटी सवार दो महिलाआें और एक बच्ची को रिजेंसी में भर्ती कराया गया। वहां देर शाम अविका(5) की मौत हो गई। यह नवाबगंज निवासी पूर्व फर्टिलाइजर कर्मी अजय कुमार की इकलौती बेटी थी। अविका को उनकी नानी सुनीता देवी और मौसी शिखा मंदिर लेकर गई थीं।
विज्ञापन


शिखा के मुताबिक वह रास्ता भटक कर पुल पार कर गई थी। तभी हादसा हो गया। अविका की मौत के बाद सुनीता और शिखा को लोको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें