लगभग तीन बजे कुछ लोगों ने मारपीट कर ट्रैक्टर ट्राली लूट ली थी। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की थी। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इनसे पुलिस को अहम सुराग मिले। शुक्रवार को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि ट्रैक्टर ट्राली लूटे जाने के आरोपी सरसई सीमा पर पाली थाना क्षेत्र में जा रहे हैं।
पुलिस को अभी तीन और लोगों की तलाश
इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फर्रुखाबाद जनपद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के लोहा पानी निवासी धर्मेंद्र सिंह और उसके भाई सर्वेंद्र, लोहा पानी के ही मानसिंह यादव और सतेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से ट्रैक्टर ट्राली भी बरामद हुई। घटना में अभी पुलिस को तीन और लोगों की तलाश है।
चारों आरोपियों को भेज दिया जेल
प्रभारी निरीक्षक पाली एके राय के मुताबिक आरोपी लंबे समय से कई जनपदों में वाहनों की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। सतेंद्र और सर्वेंद्र के खिलाफ फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाने में जालसाजी, धोखाधड़ी व अन्य मामले दर्ज हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।