फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: आठ दिन में पुलिस ने पकड़ी दूसरी अवैध शस्त्र फैक्टरी, पांच तमंचे समेत अन्य उपकरण बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 06 Apr 2024 05:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पुलिस टीम ने घेराबंदी कर झोपड़ी में शस्त्र बनाते समय बृजकिशोर को गिरफ्तार किया है। मौके से पांच तमंचे बरामद हुए। इनमें से एक तमंचा 0.38 बोर का है। एक बंदूक और 12 कारतूस भी बरामद हुए हैं। अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शस्त्रों का कारोबार बढ़ने की आशंका है। ऐसे में पुलिस ने भी सख्ती बढ़ा दी है। शायद यही वजह है कि पुलिस ने आठ दिन के अंदर शस्त्र बनाने की दूसरी फैक्टरी पकड़ी है। इस बार अरवल थाने की पुलिस को सफलता मिली है।

विज्ञापन

एक शख्स को गिरफ्तार कर पांच तमंचे, एक बंदूक, 12 कारतूस और एक खोखा के साथ ही अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि शुक्रवार को अरवल थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच अभियान चला रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि कढ़िलेपुरवा गांव के बाहर एक व्यक्ति खेत में बनी झोपड़ी में अवैध शस्त्र बना रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। झोपड़ी में शस्त्र बनाते समय गांव निवासी बृजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया।

आसपास के जनपदों में तमंचे बनाकर बेचता था
मौके से पांच तमंचे बरामद हुए। इनमें से एक तमंचा 0.38 बोर का है। एक बंदूक और 12 कारतूस भी बरामद हुए हैं। अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बृजकिशोर ने बताया कि तमंचे बनाकर इन्हें आसपास के जनपदों में बेच देता है।
विज्ञापन



कन्नौज और हरदोई के थानों में दर्ज हैं कई मुकदमे

यह जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि वह कहा-कहां तमंचा बेचता है। बृजकिशोर के खिलाफ कन्नौज जनपद के ठठिया थाने में दो और हरदोई जनपद के अरवल थाने में सात मामले दर्ज हैं। अधिकांश मामले अवैध शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और गैंग्स्टर एक्ट के हैं। खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार, उपनिरीक्षक रामचंद्र शर्मा, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नीरज कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें