फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, आठ घायल

Mon, 08 Apr 2019 09:38 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर गांव फतेहपुर के सामने रविवार की रात इटावा जिले के कस्बा लखना स्थित कालका देवी मंदिर में मनौती की डला चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से किसी बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और उसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से चार घायलों को रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन



कानपुर देहात जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव टिसुली निवासी पान सिंह (50) पुत्र जमादार बंजारा मनौती पूरी होने पर अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ रविवार कि रात लगभग 12 बजे ट्रैक्टर-ट्राली से डला चढ़ाने इटावा जिले के कस्बा लखना स्थित कालका देवी मंदिर जा रहे थे। हाईवे पर गांव फतेहपुर के सामने पहुंचते ही किसी काम से ट्रैक्टर को किनारे कर रोकने के लिए धीमा किया। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे बेकाबू वाहन की  टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई।

ट्राली में सवार श्रद्धालु उसके नीचे दब गए। इसी बीच उधर से गुजर रही हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से ट्राली को सीधा कराकर दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।
विज्ञापन


घायलों में शेर सिंह (17) पुत्र नवाब पाल निवासी गांव टिसुली थाना मंगलपुर कानपुर देहात, अर्जुन (17) पुत्र राम सिंह, उजाला (16) पुत्री गंभीर सिंह निवासी गांव भंदपुर थाना डेरापुर, सपना (16) पुत्री बदन सिंह, राजेंद्र (18) पुत्र लाखन सिंह, धरमपाल (40) पुत्र जिलेदार निवासी कस्बा मंगलपुर,  रोशन (47) पुत्र नेक सिंह व सेऊली देवी (28) पत्नी लाल सिंह निवासी मोहल्ला भीखमपुर औरैया हैं। एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में चार की हालत ज्यादा गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें