चटकी पटरी की मरम्मत करते रेलवे कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई रेलवे स्टेशन के आउटर पर मंगलीपुरवा के पास शनिवार सुबह ट्रैक में फैक्चर हो गया। रेलवे कर्मचारियों को डाउन ट्रैक पर एक जगह पटरी चटकी हुई मिली जिसके बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में रेलवे ने ट्रैक की मरम्मत का काम शुरु कर दिया। ट्रैक में फैक्चर होने की वजह से चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, सहारनपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। करीब एक घंटे तक मरम्मत के चलते रेलवे ट्रैक बाधित रहा।