फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटकी पटरी से धड़धड़ाते गुजर गई राजधानी एक्सप्रेस, 25 मिनट बाधित रहा दिल्ली हावड़ा रूट पर अप का ट्रैक

Wed, 25 Dec 2019 07:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर देहात के रूरा में दिल्ली हावड़ा रूट पर सरांय गांव के पास चटकी पटरी से अप की राजधानी एक्सप्रेस निकल गई। गनीमत रही कि कोहरे की वजह से ट्रेन की रफ्तार कम थी। इसके बाद पेट्रोलिंग पर निकले की-मैन की नजर पड़ी।
विज्ञापन


इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। इस बीच आ रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को मौके से 150 मीटर दूर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया। पटरी बदलने के दौरान 25 मिनट ट्रैक बाधित रहा। 
तापमान में गिरावट आने से पटरी चटकने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

बुधवार को की-मैन सुनील सरोज दिल्ली हावड़ा रूट पर अप की लाइन में पेट्रोलिंग कर रहे थे। सरायं गांव के पास पहुंचे तो उनकी नजर चटकी पटरी पर पड़ी। इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक मनीष दास को दी। इस बीच अप लाइन पर आ रही संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस के चालक को वाकीटाकी से सूचना दी गई।

इस पर चालक ने मौके से 150 मीटर पहले इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। इसके पहले राजधानी एक्सप्रेस चटकी पटरी से ही गुजर गई। कोहरे की वजह से ट्रेन की रफ्तार कम थी इससे हादसा बच गया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

थोड़ी ही देर में  7:25 बजे गैंगमैन की टीम के साथ पीडब्ल्यूआई रामतीर्थ को मरम्मत के लिए भेजा गया। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद चटकी पटरी को बदल कर ट्रैक को चालू किया। 25 मिनट ट्रैक बाधित रहने के बाद 7:50 बजे संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को निकाला गया।

लखनऊ से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी ट्रेन को धीमी गति से निकाला गया। स्टेशन अधीक्षक मनीष ने बताया कि तापमान में गिरावट के चलते पटरी चटक गई थी। ठंड की वजह से कर्मियों को सतर्कता के साथ पेट्रोलिंग करने की हिदायत दी गई है। चटकी पटरी को बदल दिया गया है। फिलहाल ट्रेनों को काशन देकर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें