उन्नाव के पाटन में बारासगवर थाना क्षेत्र के कस्बा बारा में 14 दिन पहले वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
शहर के मोहल्ला पीडी नगर निवासी भाजपा नेता आशुतोष शुक्ल 11 दिसंबर को बारासगवर थाना क्षेत्र के कस्बा बारा निवासी दीपक द्विवेदी की बहन की शादी में शामिल होने गए थे। आशुतोष शुक्ला के अनुसार रात 9 बजे दीपक द्विवेदी के दरवाजे के पास चबूतरे पर पड़ी कुर्सियों में वह अपने सहयोगियों के साथ बैठे थे।