कानपुर देहात के रूरा में दिल्ली हावड़ा रूट पर सरांय गांव के पास चटकी पटरी से अप की राजधानी एक्सप्रेस निकल गई। गनीमत रही कि कोहरे की वजह से ट्रेन की रफ्तार कम थी। इसके बाद पेट्रोलिंग पर निकले की-मैन की नजर पड़ी।
इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। इस बीच आ रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को मौके से 150 मीटर दूर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया। पटरी बदलने के दौरान 25 मिनट ट्रैक बाधित रहा।
तापमान में गिरावट आने से पटरी चटकने की घटनाएं बढ़ गई हैं।