शादी में डीजे पर डांस को लेकर हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद मसेनी चौराहे पर स्थित एक गेस्ट हाउस में डीजे पर डांस करने को लेकर लड़की पक्ष से दो युवकों के गुट भिड़ गए। पुलिस व लड़के पक्ष के लोगों ने पहुंच कर मामला शांत करवाया। इस दौरान एक युवक घायल भी हो गया।
हरदोई जनपद के पाली थाना क्षेत्र के गांव बैजूपुर निवासी सालिग्राम की बेटी प्रियांशी की शादी अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला केवल निवासी हरिशंकर दीक्षित के बेटे देवेंद्र से तय हुई थी। शनिवार को शहर के मसेनी चौराहे स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। देर रात बरात आ रही थी।