फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब ठेके में घुसे बदमशों ने रातभर किया तांडव, सुबह जब खुली दुकान तो बह रहा था खून

Sun, 16 Jun 2019 07:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के गुरुदेव चौराहे के पास शनिवार रात एक अंग्रेजी शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या कर दी गई। खून से सना उसका शव ठेके के भीतर मिला। ठेके के गल्ले में रखे 70 हजार रुपये भी बदमाश लूट ले गए। रविवार सुबह दूसरे सेल्समैन के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसएसपी, एसपी पश्चिम सहित फोरेंसिक और डॉग की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक सेल्समैन के सिर पर गंभीर चोटें थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वारदात में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हमीरपुर रोड नौबस्ता निवासी रामकुमार द्विवेदी का गुरुदेव चौराहे के पास चिड़ियाघर रोड पर अंग्रेेजी शराब का ठेका है।

 

रामकुमार ने बताया कि ठेके पर उन्नाव के गांधीनगर निवासी अनिल सोनी (40) और आवास विकास कल्याणपुर निवासी दिनेश सेल्समैन थे। रोजाना रात दस बजे ठेका बंद होने के बाद रामकुमार और दिनेश घर चले जाते थे जबकि अनिल ठेके के भीतर ही सोता था।

शनिवार को भी दिनेश शटर में बाहर से ताला लगाकर शटर में बने होल से चाबी अनिल को देकर घर चला गया था। अनिल भीतर ही सो रहा था। नवाबगंज इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि सुबह 11 बजे दिनेश जब पहुंचे तो देखा कि ठेका बंद है।

 
विज्ञापन

इस पर अनिल को आवाज लगाई लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। आशंका होने पर दिनेश ने ठेका मालिक रामकुमार और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छत के रास्ते ठेके के भीतर घुसी।

यहां पर खून से लथपथ अनिल का शव पड़ा मिला। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि मामले में शव का पोस्टमार्टम करवाकर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक की जांच में किसी करीबी के शामिल होने का शक है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें