फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कछुआ तस्कर को 23 साल बाद मिली दो साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चंबल सेंचुरी क्षेत्र से कछुओं को पकड़कर तस्करी करने वाले एक आरोपी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनायी है। चंबल सेंचुरी क्षेत्र की टीम ने इनको 23 साल पहले पकड़ा था।
विज्ञापन

चंबल सेंचुरी क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी रामहख अपनी टीम के रमेशचंद्र, राजेश कुमार के साथ गश्त पर थे। टीम विजय नगर चौराहे के पास पहुंची तो रंगपाल साइकिल पर गश्त आता दिखाई दिया। शक होने पर उसको रोककर उसकी साइकिल पर रखी बोरी की तलाशी ली गयी तो उसमें से दो जिंदा कछुआ व एक मरा हुआ कछुआ बरामद हुआ। पू
छताछ के बाद घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई। आरोपी को जेल भेजा गया, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर एक में हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश उमेश यादव ने आरोप सही माने और आरोपी रंगपाल को दो साल की सजा व पांच हजार रुपये जुर्माना का आदेश दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें