शिवली(कानपुर देहात)। बुधवार की रात एसपी केशव कुमार चौधरी ने शिवली कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेख जांचे और सीसीटीएनएस कार्यालय, कोविड केयर हेल्प डेस्क, आरक्षी बैरक आदि का जायजा लिया। साफ-सफाई संतोषजनक मिली।
एसपी ने कोतवाली परिसर में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पुलिस को जनता से सौम्य व्यवहार, विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी, सभी पुलिस कर्मियों को अपने-अपने बीट क्षेत्र मे अपराधियों की जानकारी रखने के निर्देश दिए। कहा कि थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण कराएं। अराजकतत्वों की निगरानी करें। इस मौके पर एसआई चरन सिंह, शिव प्रकाश, अखिलेश मिश्रा, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।