सेंट्रल यूपी में रविवार को हरदोई में आम के पेड़ से लापता युवती की लाश लटकी मिली वहीं सड़क किनारे हाथ-पैर बंधे व खून से सने युवक का शव मिलने की खबर पूरे दिन लोगों की जुबान पर रहीं।
पढ़िए पूरे दिन किन खबरों ने सुर्खियां बटोरीं...
आम के पेड़ से लटकी मिली पांच दिन से लापता युवती की लाश, छोटी बहन ने एसपी को बताई राज की बात
हरदोई में 17 सितंबर की शाम से लापता युवती का शव रविवार सुबह गांव के बाहर स्थित एक खेत में दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़ें पूरी खबर
सड़क किनारे हाथ-पैर बंधे व खून से सने युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस
यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार को युवक की निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां लिंक रोड पर युवक का खून से सना शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के हाथ-पैर बंधे हुए है।
पढ़ें पूरी खबर
बाइक की चाबी के विवाद में गई पिता की जान, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
यूपी के हमीरपुर जिले से अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर आई है। चर्चा है कि नशे में बेटे ने बाइक की चाबी न देने से नाराज होकर पिता को धक्का दे दिया।
पढ़ें पूरी खबर