फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आर्थिक पहलुओं पर मंथन करेंगे टॉप सीए

Sat, 26 Aug 2017 12:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
आम आदमी और देश की अर्थव्यवस्था से सीधा संबंध रखने वाले विभिन्न आर्थिक पहलुओं पर देश के टॉप चार्टर्ड एकाउंटेंट शहर में शनिवार और रविवार को मंथन करेंगे। मौका होगा चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) की 38वीं रीजनल कॉन्फ्रेंस का। दोनों दिन के कार्यक्रम चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय स्थित कैलाश सभागार में होंगे।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान के डायरेक्टर सीए नीलेश शिवजी विकमसे बतौर अतिथि शामिल होंगे। चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान के सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए मनु अग्रवाल व सीआईआरसी के चेयरमैन सीए दीपकुमार मिश्रा ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में कानपुर रीजनल ऑफिस के अधीन आते यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ व झारखंड राज्यों से एक हजार से ज्यादा सीए शामिल होंगे।
  छह विषयों पर होगी गहन चर्चा कॉन्फ्रेंस की थीम ‘लोका: समस्ता: सुखिनौ भवन्तु’ (लोक में सभी लोगों का कल्याण हो) रखी गई है। इसलिए कॉन्फ्रेंस में ऐसे छह विषयों को गहन चर्चा के लिए शामिल किया गया है जिनका आम आदमी और देश की अर्थव्यवस्था से सीधा संबंध है। मसलन जीएसटी, इन्सॉलवेंसी एंड बैंक्रप्ट्सी, कालाधन रोकने के लिए बनाए गए बेनामी संपत्ति व मनी लांड्रिंग एक्ट, ऑडिट-2016-17 में बदलाव, कंपनी अधिनियम में संशोधन जैसे विषय शामिल किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-आज आर्थिक पहलुओं पर मंथन करेंगे टॉप सीए
-सीएसए में सीआईआरसी की 38वीं रीजनल कॉन्फ्रेंस की होगी शुरुआत  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें