फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 26 लाख के जेवर लिए और रुपयों का बैग थमाया, ऊपर-नीचे नोट…बीच में कागज की गड्डी, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 05 Jul 2024 02:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पीड़ित अजीत ओमर के मुताबिक पार्टी ने कानपुर में माल की डिलीवरी लेने और पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही। गुरुवार को माल सीसामऊ में मंगवाया, जहां उनका आदमी पहले से मौजूद था। अजीत के कर्मचारी ने जेवर दिए, तो शातिर ने नेटवर्क डाउन होने का हवाला देकर नकद रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में खुद को अहमदाबाद की एक गोल्ड फर्म का मालिक बताकर शातिर ने नयागंज के सराफा व्यापारी से 26 लाख रुपये के जेवर ठग लिए। सीसामऊ में जेवर लेने पहुंचे शातिरों ने रुपयों से भरा जो बैग दिया, उसमें ऊपर-नीचे तो नोट थे, बीच में कागज की गड्डी थी। पीड़ित ने जब सूचना दी, तो जांच के बजाय पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।

विज्ञापन

विष्णुपुरी निवासी अजीत ओमर की नयागंज में सराफा की दुकान है। उन्होंने बताया कि आठ दिन पहले उनके पास फोन आया और फोन करने वाले ने अहमदाबाद के नवकर गोल्ड फर्म का मालिक मनोज जैन बताकर सोने के जेवरात लेने की बात कही। जेवर पसंद करने के बाद 26 लाख का बिल बना।
अजीत ओमर के मुताबिक पार्टी ने कानपुर में माल की डिलीवरी लेने और पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही। गुरुवार को माल सीसामऊ में मंगवाया, जहां उनका आदमी पहले से मौजूद था। अजीत के कर्मचारी ने जेवर दिए, तो शातिर ने नेटवर्क डाउन होने का हवाला देकर नकद रुपये देने की बात कही।

विज्ञापन

ठगी पर अजीत ने फौरन संगठन के लोगों को जानकारी दी
अजीत मान गए, तो शातिर के साथियों ने ऊपर व नीचे असली नोटों के बीच सादे कागज रखकर बैग कर्मचारी को टिका दिया और जेवरात का बैग ले गए। ठगी पर अजीत ने फौरन अपने संगठन के लोगों को जानकारी दी। कानपुर महानगर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि जब उन्होंने इस घटना के बारे में ग्रुप में डाला, तो एक अन्य ज्वेलर भी संपर्क में आए, जिन्हें ठगने का प्रयास किया गया।

सीमा विवाद में उलझी पुलिस
पंकज अरोड़ा के मुताबिक कलक्टरगंज थाना प्रभारी को जानकारी दी गई, तो उन्होंने घटनास्थल सीसामऊ बता दिया। वहीं सीसामऊ पुलिस मामला कलक्टरगंज का बताने में जुटी रही। कहा कि संगठन के पदाधिकारी शुक्रवार को उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके बारे में पता किया जा रहा है। जहां का भी घटनास्थल होगा, वहां पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।  -आरएस गौतम, डीसीपी सेंट्रल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें