फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम याेगी आज करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे स्थल का निरीक्षण, 29 को पीएम मोदी के आने की संभावना

Mon, 17 Feb 2020 10:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चित्रकूट बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा जिसके शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 29 फरवरी को संभावित कार्यक्रम है। यह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसके निर्माण के लिए मुख्यमंत्री कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। आज मुख्यमंत्री चित्रकूट में आ रहे है।

विज्ञापन


वे यहां शिलान्यास स्थल पर जाकर चल रही तैयारियों का हाल जानेंगे। यह बात प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को गोंडा भरतकूप में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के शुरू होने वाले निर्माण स्थल पर पत्रकारों से हुई वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से शरीर में हृदय का स्थान रहता है उसकी तरह से बुंदेलखंड क्षेत्र का हृदय बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे साबित होगा।

बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे प्रगति लेकर आएगी। इस क्षेत्र के पर्यटन क्षेत्र के साथ-साथ आर्थिक विकास होगा।  कारखाने भी लगेेंगे जिससे आर्थिक विकास होगा। मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार बनते ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण की घोषणा कर दी थी। बताया कि यह सड़क 6 लेन तक बनाई जाएगी। किसानों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जमीन देने में किसानों का बड़ा सहयोग रहा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे 
अपर मुख्य सचिव गृह व यूपीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 फरवरी को चित्रकूट जिले में आ रहे हैं। जो दोपहर एक से दो बजे के बीच आएंगे। जो बुुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के कार्य की समीक्षा के साथ ही 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को देखेंगे। इसी दौरान सीएम कानून व विकास कामों की समीक्षा बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें