फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के शहर आगमन के दौरान जल निगम अफसरों का कारनामा, टेंडर से पहले ही करा लिया काम, जांच शुरू

Mon, 17 Feb 2020 08:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन के दौरान बिना टेंडर प्रक्रिया के ही ठेकेदार से काम कराना जल निगम अफसरों के गले की फांस बन गया है। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की ओर से विधानसभा में मामला उठाने पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने मामले पर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी को जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके आधार पर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने प्रधानमंत्री 14 दिसंबर को शहर आए थे। प्रधानमंत्री गंगा बैराज पर बने अटल घाट भी गए थे।

गंगा बैराज पर जल निगम का 200 एमएलडी का वॉटर प्लांट है। इसके मेंटीनेंस, रंग-रोगन आदि के कामों का करीब 50 लाख का ई-टेंडर जारी किया गया था। आरोप है कि प्रधानमंत्री के दौरे की आड़ में टेंडर खुलने से पहले ही एक ठेकेदार से सारे काम करा लिए गए। टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने वाले ठेकेदारों ने इसकी शिकायत सपा विधायक से की थी। इस पर बाजपेई ने विधानसभा में सवाल उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें