हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को 31 मार्च रात 12 बजे के बाद से बढ़ा हुआ टोल टैक्स चुकाना होगा। हालांकि इस बार भी करीब चार फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। ऐसा लगातार दूसरी बार है कि बीते 10 वर्षों की सबसे कम बढ़ोतरी की गई है।
बारा टोल पर अभी एक तरफ के लिए कार का टोल 135 रुपये है, जो बढ़कर 140 रुपये हो जाएगा। एनएचएआई मुख्यालय की ओर से बढ़े टोल टैक्स का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। शुक्रवार को यह सभी टोल प्लाजा पर पहुंच जाएगा।