फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: लोकार्पण से पहले ही गिरी शौचालय की दीवार, निर्माण की गुणवत्ता पर खड़े हो रहे सवाल

Tue, 12 Jan 2021 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गिरी शौचालय की दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में जहानगंज के सामुदायिक शौचालय की दीवार लोकार्पण से पहले ही ढह गई। इससे सभी ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जियो टैगिंग नहीं होने के कारण इस शौचालय को मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण की सूची में शामिल नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन


कमालगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत जहानगंज में छह लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। इनमें जहानगंज का सामुदायिक शौचालय भी शामिल है। लोकार्पण होने से पहले ही सोमवार को शौचालय की एक दीवार गिर गई।

इससे शौचालय की बाकी दीवारों में भी दरारें आ गईं हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि शौचालय निर्माण में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे दीवार ढह गई। गांव के लोगों ने इस मामले में अधिकारियों से भी शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


पूरे मामले की जानकारी करने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में बने 418 शौचालयों का लोकार्पण किया था। इस संबंध में बीडीओ राजेश बघेल ने बताया कि शौचालय बनकर तैयार हो चुका था। जियो टैगिंग न हो पाने से लोकार्पण वाली सूची में शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें