किसानों को बताए कृषि कानून के नुकसान
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के युवा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किसानों को कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान बताए।
शहर के आंबेडकर नगर नरकसा में छात्र सभा और यूथ ब्रिगेड प्रभारी शशांक सक्सेना की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। शशांक ने कहा कि केंद्र सरकार जो कृषि कानून लागू कर रही है, इससे किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने युवाओं से जागरूक होने की बात कही। कहा कि मुलायम सिंह यादव ने किसानों के लिए बहुत काम किए हैं। किसानों का हित सपा की सरकार में ही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाएगी। बंटी यादव, ओमप्रकाश शर्मा, पंकज गुप्ता,केशव पाल, शैलेंद्र सिंह, रोहन यादव, अजय प्रताप सिंह, फिरदौश खान, देवेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव नौसारा में विवेक यादव की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। शोभित यादव ने कहा कि युवाओं को किसानों की दिक्कत समझते हुए आगे आना चाहिए। ओमप्रकाश शर्मा, अभिषेक सिंह उर्फ सिक्की, आनंद गिहार, बंटी यादव, अनुराग वाल्मीकि, मनमोहन यादव आदि थे।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम प्रभारी शिवम यादव ने कंपिल क्षेत्र के गांव भागीपुर उमराह व बलीपुर में किसानों को जानकारी दी। यादव, आनंद यादव, इंद्रजीत यादव, अजय शाक्य, प्रधान विवेक पाल आदि मौजूद रहे।