फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पहले चरण का मतदान, घर से निकलें, वोट दें

Fri, 09 Oct 2015 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर, शिवराजपुर, ककवन में शुक्रवार को पहले चरण के जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए लोग अपने वाहन से वोट डालने जा सकते हैं।
विज्ञापन


बूथ से दो सौ मीटर तक वाहन नहीं चल सकेंगे। वोट डालकर लोग सीधे अपने घर जाएं। वोटिंग सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगी। किसी भी तरह के विवाद या उत्पात पर जेल जाना पड़ सकता है।

जिला प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की है। कई स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग कराई जाएगी। किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रत्याशी को एक वाहन से क्षेत्र में घूमने की छूट रहेगी।  गुरुवार को देर शाम तक 118 बसों से 439 पोलिंग पार्टियां अपने बूथों पर पहुंच गई थीं। सभी 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच जोनल मजिस्ट्रेट ने गुरुवार शाम से ही अपनी ड्यूटी संभाल ली थी।

तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए एडीएम एलए आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, केडीए संयुक्त सचिव ओपी सिंह और एआईजी स्टांप देवेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च और रिहर्सल किया।

किसी भी तरह के हंगामे और बवाल से निपटने के लिए दो कंपनी मोबाइल पीएसी और 22 क्लस्टर मोबाइल लगाए गए हैं। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को वायरलेस सेट दिए गए हैं।

तीन एसएसपी और कई अतिरिक्त सीओ भी राउंड करते रहेंगे। हर बूथ पर दो सशस्त्र सिपाही, दो होम गार्ड और एक चौकीदार तैनात रहेगा।

उधर, एडीएम फाइनेंस/उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि इन तीनों ब्लाकों में आने वाले स्कूल-कालेज, सरकारी और गैर सरकारी दफ्तर तथा बाजार बंद रहेंगे। इन्हें छोड़कर बाकी शहर में सभी दफ्तर, बाजार और स्कूल-कालेज खुले रहेंगे। 

वहीं चौथे चरण के घाटमपुर और भीतरगांव ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे।

सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग
बिल्हौर। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए बिल्हौर, शिवराजपुर और ककवन विकास खंड के 2,30892 वोटर शुक्रवार को अपने मताधिकारी का प्रयोग करेंगे। आठ जिला पंचायत सीटों और 173 बीडीसी सीटों के लिए 439 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। शुक्रवार सुबह सात बजे से वोटिंग होगी जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगी।

बिल्हौर ब्लाक के स्ट्रांग रूम बीआरडी इंटर कालेज में गुरुवार की भोर से पोलिंग पार्टियों का आना शुरू हो गया था। पोलिंग पार्टियों को समय से मतदान सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कई काउंटर लगाए गए।

अपर निर्वाचन अधिकारी शत्रुघ्न सिंह, पुलिस अधीक्षक एसएन तिवारी स्ट्रंाग रूम पहुंचे और पोलिंग पार्टियों को बांटी जा रही सामग्री की जानकारी ली। कुछ काउंटरों पर मतदान कार्मिक परेशान थे, वहां पर तत्काल सामान दिलवाने की व्यवस्था कराने के निर्देश आरओ अलख निरंजन मिश्रा और बीडीओ सच्चिदानंद प्रसाद को दिए।

अपर निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान नौ अक्टूबर की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर होगा। शाम पांच बजे तक बूथों पर जितने में मतदाता वोट डालने के लिए केंद्र पर आ जाएंगे।

सभी की वोटिंग कराई जाएगी। बताया कि कोई भी मतदाता अपने वाहन से वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर आसानी से आ जा सकता है। वोटर को अपने साथ पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

मतदान के दिन रहेगी छुट्टी
कानपुर। पंचायत चुनाव के लिए डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि चुनाव वाले क्षेत्रों मेंं शुक्रवार को सभी स्कूल, कॉलेज, दफ्तर बंद रहेंगे। इन तारीखों में भी संबंधित क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे।

वहीं, उपश्रमायुक्त एसपी शुक्ल ने कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर उन क्षेत्र की दुकानों या प्रतिष्ठानों में यदि मतदान की तिथि के दिन साप्ताहिक बंदी नहीं है, तो मतदान की तिथि को साप्ताहिक बंदी माना जाएगा। इसके आदेश दे दिए गए हैं।

1341 प्रत्याशी मैदान में
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव के पहले चरण के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3,26,697 मतदाता शुक्रवार करेंगे। पहले चरण में तीन ब्लाकों में मतदान होगा। इसमें जिला पंचायत के 174 और क्षेत्र पंचायत के 1167 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में कैद होगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में अकबरपुर, मैथा, सरवनखेड़ा ब्लाक में आने वाली जिला पंचायत की 10 सीटों, जबकि क्षेत्र पंचायत की 249 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होना है। इसमें जिला पंचायत के 174 और क्षेत्र पंचायत के 1167 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


बता दें कि अकबरपुर ब्लाक में जिला पंचायत की तीन और क्षेत्र पंचायत की 74, सरवनखेड़ा ब्लाक में जिला पंचायत की तीन और क्षेत्र पंचायत 84, मैथा ब्लाक में जिला पंचायत की चार और क्षेत्र पंचायत की 91 सीटें हैं। इस चरण अकबरपुर ब्लाक में 106058, सरवनखेड़ा ब्लाक में 127229 और मैथा ब्लाक में 129410 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें