फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचबीटीयू में एडमिशन पाने का आज आखिरी मौका, एेसे करें आवेदन

Thu, 02 Aug 2018 05:29 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- स्पॉट काउंसलिंग के लिए रात 12 बजे तक होगा आवेदन
 
विज्ञापन
1 of 4
एचबीटीयू
अगर आप हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में एडमिशन हासिल करना चाहते हैं तो आपके पास आखिरी मौका है। आप गुरुवार की रात 12 बजे तक विश्वविद्यालय के स्पॉट राउंड काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
एचबीटीयू
विवि में फिलहाल बीटेक की करीब 220 सीटें खाली बताई जा रही हैं। गुरुवार को ही रिक्त सीटों की आधिकारिक जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने बताया कि स्पॉट काउंसलिंग के लिए छात्रों को दो हजार रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर देना होगा। इसमें वही छात्र शामिल हो सकते हैं जिन्होंने अभी तक काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया था।
 
विज्ञापन

3 of 4
एचबीटीयू
तीन अगस्त को इंस्टीट्यूट में छात्रों को रिपोर्टिंग करनी होगी। विवि सूत्रों के अनुसार स्पॉट काउंसलिंग में सामान्य वर्ग के उन छात्रों को एडमिशन मिल सकता है जिन्होंने जेईई मेन में डेढ़ से दो लाख रैंक तक हासिल की है। आरक्षित वर्ग में पांच लाख रैंक तक के छात्रों को दाखिला दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन

4 of 4
एचबीटीयू
साथ लाएं फीस का डिमांड ड्रॉफ्ट
प्रो. एनबी सिंह ने बताया कि छात्रों को स्पॉट काउंसलिंग की रिपोर्टिंग के दौरान ही एडमिशन दे दिया जाएगा। इसलिए छात्र अपने साथ एकेडमिक फीस (98300 रुपये), हॉस्टल फीस (15000 रुपये) और मेस फीस (33000 रुपये) का डिमांड ड्रॉफ्ट बनवाकर साथ लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें