फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज कई उपकेंद्रों पर शटडाउन, बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कई विद्युत उपकेंद्रों पर शटडाउन लेकर सोमवार को मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि शटडाउन के दौरान ट्रांसफॉर्मर, लाइन सुदृढ़ीकरण, टीपीएमओ स्थापना, यूटिलिटी शिफ्टिंग व विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग जैसे आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

परमपुरवा उपकेंद्र के मिलेट्री कैंप-1 और मन्जेश वाले क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक टीपीएमओ स्थापना के लिए बिजली नहीं आएगी। शास्त्रीनगर उपकेंद्र के बीएस पार्क फीडर पर 10 दुकान क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, बारा सिरोही, अफीम कोठी, गंगोत्री, आर्यनगर, ग्वालटोली, केडीए, बरसाना, ईदगाह, खलासी लाइन, मेडिकल, रतन पनोरमा सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक पावर ट्रांसफार्मर और विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग की जाएगी। इससे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अतिरिक्त, झकरकटी, लवकुशनगर, मोहन गेस्ट हाउस, रतन अपार्टमेंट, शिवली रोड समेत आसपास के इलाकों में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम चलेगा। विद्युत कॉलोनी फीडर के तहत यादव मार्केट और राम जानकी क्षेत्र में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 11 केवी रिकंडक्टरिंग कार्य होगा। बाबूपुरवा उपकेंद्र के अजीतगंज क्षेत्र में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक क्यूसीआई एनसी रेक्टिफिकेशन किया जाएगा। महाबलीपुरम उपकेंद्र के पटेल पार्क क्षेत्र में सुबह 9:30 से शाम चार बजे तक 11 केवी रिकंडक्टरिंग का कार्य होगा। शास्त्रीनगर उपकेंद्र के सेंट्रल पार्क फीडर पर सुबह 9:30 बजे से शाम पांच बजे तक लाइन सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। नवीन नगर उपकेंद्र के एल-ब्लॉक क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक और सर्वोदय नगर उपकेंद्र के एमपी मिल क्षेत्र में भी इसी समय 11 केवी रिकंडक्टरिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें