फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शोहदे की छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने छोड़ा कॉलेज, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोहना थानाक्षेत्र में सरेराह शोहदे की छेड़खानी से तंग आकर एक छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया। यही नहीं, शोहदा अब अलग-अलग नंबरों से अश्लील मैसेज भेज धमकी देत रहा है।
विज्ञापन


इससे तंग आकर छात्रा के पिता ने आरोपी शोहदे के खिलाफ कोहना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आर्यनगर निवासी पीड़ित के अनुसार उनकी 20 वर्षीय बेटी को एसडी कॉलेज में पढ़ने वाला हर्ष सोनकर आए दिन सड़क पर रोक कर छेड़छानी और अश्लील हरकतें करता है।

इस वजह से बेटी ने कॉलेज जाना बंद कर दिया है। पूर्व में कई बार हर्ष के माता-पिता से शिकायत की, लेकिन उसने अपना रवैया नहीं सुधारा। पिता के अनुसार पांच मार्च को तीन अलग-अलग नंबरों से उनकी बेटी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे गए।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद वही गंदे मैसेज बेटी के जानने वालों को भेजे गए। बेटी बहुत आहत है। कोहना इंस्पेक्टर अवधेश कुमार के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर आरोपी हर्ष सोनकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें