फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जर्जर सड़कों-जलभराव से आजिज उद्यमी करेंगे धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। करोड़ों रुपये का राजस्व देने के बावजूद सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर लाइन जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे इस्पात नगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी आंदोलन की राह पकड़ेंगे। शनिवार को उद्यमियों ने बैठक कर बृहस्पतिवार को क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। उद्यमियों के मुताबिक बेहतर कारोबार से ही त्योहार की खुशियां होती हैं। मूलभूत सुविधाएं न होने से काम-धंधा प्रभावित है। ऐसे में दिवाली की खुशियां भी फीकी हो गई हैं।
विज्ञापन

भौंती के पास 1982 में इस्पात नगर की स्थापना की गई थी। यहां 2400 औद्योगिक प्लाट हैं। करीब 400 इकाइयां चल रही हैं। अगले साल तक लगभग इतनी ही इकाइयां और चलने लगेंगी। उद्यमियों-कारोबारियों के मुताबिक इस्पात नगर की स्थापना उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। इस्पात नगर में उद्योग लगाकर व्यापारियों ने उद्योगों की तरक्की की उम्मीद लगाई थी। उद्यमियों की उम्मीदों पर नगर निगम ने पानी फेर रखा है।
इस्पात नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री प्रदीप केडिया ने कहा कि तमाम शिकायतों पर भी जब अधिकारियों ने नहीं सुनी तो उद्यमियों ने सांसद रमेश अवस्थी और गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी से गुहार लगाई। उद्यमियों की गुहार पर छह महीने पहले सांसद और विधायक ने भी निरीक्षण किया। दोनों के निर्देशों के बावजूद अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ। सड़क पर गड्ढों, जलभराव और कीचड़ से सराबोर औद्योगिक क्षेत्र में व्यापारियों ने आना बंद कर दिया है। उद्यमियों ने सारे रास्ते बंद होते देख निर्णय लिया है कि जब कारोबार ही नहीं बचेगा तो कैसी दिवाली, कैसी होली। मजबूरी में उद्यमियों ने इस उम्मीद में कि शायद अधिकारियों-नेताओं की नींद टूट जाए, बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

लोहा कारोबारी उमंग अग्रवाल ने बताया कि करीब 25 साल से यह क्षेत्र बदहाली का शिकार है। नगर निगम यहां से करोड़ों रुपये का राजस्व ले रहा है। केडीए की ओर से विकास के लिए मिले रुपयों को भी निगम डकार गया है। यहां सड़कें, स्ट्रीट लाइटें, सीवर लाइन तक नहीं है। जंगल जैसी स्थिति है। अधिकारियों-नेताओं से गुहार लगाने का भी कोई फायदा नहीं हुआ।
-
विधायक की बात
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों समेत अन्य सुविधाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है। सुधार कार्य को मंजूरी भी मिल चुकी है। टेंडर प्रकि्रया में कुछ समय लग जाता है। जल्द ही प्रकि्रया पूरी कर क्षेत्र में विकास करवाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें