फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मिलावटखोर कारोबारी पकड़े

Fri, 09 Dec 2016 09:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

- इन सभी कारोबारियों के सैंपल निकले फेल
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिलावट, मिस ब्रांडिंग और नियमों के उल्लंघन पर 12 कारोबारियों के खिलाफ एडीएम सिटी अविनाश सिंह की कोर्ट में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहीत अधिकारी एसएचएस आबिदी ने बताया कि कारोबारियों के खाद्य पदार्थ के सैंपल जांच में फेल निकले थे।
विज्ञापन


ग्राम तिलसहरी बुजुर्ग महाराजपुर निवासी राम किशन गुप्ता का खोया, इटारा सचेंडी निवासी सर्वेश गुप्ता उर्फ सोनू गुप्ता का खोया, शंकर स्वीट्स यशोदा नगर के मालिक सुरेश गुप्ता का खोया और ग्राम चपरेहटा सजेती निवासी सुरेश गुप्ता का खोया मिलावटी निकला।

तिवारी दूध डेयरी राम नगर बिठूर के मालिक श्याम तिवारी का पनीर, गोपाल जी डेयरी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड फजलगंज के नामिनी हेम बहादुर का खोया, प्रेम जी स्वीट्स एंड नमकीन गुजैनी के मालिक रमन गुप्ता काखोया श्याम लाल मिष्ठान भंडार नवाबगंज के मालिक तनमय गुप्ता का छेना मिठाई और न्यू श्री जी डिपार्टमेंटल स्टोर लाजपत नगर के मालिक अनिल साहनी का सिंघाड़े का आटा मिलावटी निकलने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


शिव कृपा फूड दामोदर नगर बर्रा के ब्रज लाल छावड़ा की सिंवई और पुरवार सेल्स कार्पोरेशन श्याम नगर के मालिक अंजनी निगम का कचरी पापड़ मिस ब्रांडिंग मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। ज्योति इंटर प्राइजेज देवनगर भन्नानापुरवा के मालिक कौशलेंद्र कुमार अवस्थी के रिफाइंड सोयाबीन तेल की पैकिंग में नियमों के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें