फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में खेला खूनी खेल: देर रात घर में घुसे हमलावर, चाकू से गोद कर टाइल्स ठेकेदार को दी खौफनाक मौत

Wed, 27 May 2026 12:12 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में टाइल्स ठेकेदार की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
टाइल्स ठेकेदार की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के साईंपुर गांव में मामूली विवाद में खूनी खेल खेला गया। गुटखा न देने के विवाद को लेकर एक टाइल्स ठेकेदार की घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार रात में मृतक का एक ढाबा के पास किराना दुकान के बाहर गुटखा न देने को लेकर ढाबा मालिक से विवाद हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वहीं दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


साईंपुर निवासी रानी देवी ने बताया कि उसके पति बाबूलाल (40) पुणे में रहकर टाइल्स लगाने का ठेका लेने का काम करते थे। बेटी अर्चना देवी की सात मई को शादी थी। उसकी तैयारी को लेकर 17 अप्रैल को गांव आए थे। सोमवार की रात आठ बजे गांव किनारे केजीएफ ढाबा के पास राम नेवाज की किराना की दुकान के पास ढाबा संचालक अमन सिंह से गुटखा न देने को लेकर विवाद हो गया था।

चाकू से सीने में किया वार
लोगों के बीच बचाव के बाद पति घर आ गए थे। रात करीब 11 बजे अमन सिंह, उसकी साथी चंद्रिका उर्फ गोलू व राकेश आए और पति के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर चाकू से सीने में बाई ओर वार कर दिया। इससे पति घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन तुरंत पति को लेकर सीएचसी पहाड़ी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई
सूचना पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ राजकमल, थाना प्रभारी निशिकांत राय पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई। टीमों ने अमन व गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरा आरोपी राकेश फरार है। उसकी तलाश में दबिश देने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें