फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में चौकीदार करेंगे अच्छे-बुरे लोगों की जानकारी इकठ्ठा   

Tue, 24 Jan 2017 08:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोतवाल ने की बैठक, सूची बनाने के निर्देश दिए
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं जिस गांव का चौकीदार मजबूत सूचना तंत्र वाला होता है वहां पर अपराध नहीं होता है। इसी आधार पर यूपी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के चौकीदारों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने आसपास होने वाली संदेहजनक गतिविधी पर कड़ी नजर रखें। साथ ही साथ अच्छे-बुरे लोगों की सूची तैयार करें। बाद में पुलिस महकमा इनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन


जालौन में मंगलवार को कालपी थाने में क्षेत्र के चौकीदारों की बैठक कोतवाल ईश्वर सिंह ने ली। बैठक में चौकीदारों को गांवों के संदिग्ध लोगों और चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए। कोतवाल ने कहा कि प्रत्येक गांव के अच्छे-बुरे लोगों की जानकारियां चौकीदारों को रहनी चाहिए।  

इसके अलावा सभी के पास लाठी, टार्च आदि सुरक्षा के सामान भी दुरुस्त रहने चाहिए। 23 फरवरी को विधानसभा चुनाव का मतदान होना है इसलिये गांव में पार्टी बंदी जाति,वर्ग, समुदायों विशेष पर पैनी निगाह रखनी चाहिए।
विज्ञापन


अपराधी व शरारती लोगों कि गतविधियों पर निगाह रखें।  इसकी सूचनाएं कोतवाली को जरूर दें।   बैठक में रामरतन लमसर ज़ेलादेवपुरा, हरचरन कुरहाना, राजाराम उरकरा कला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें