फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से मुंबई, बंगलूरू और कोलकाता के लिए टिकट बुकिंग शुरू

Thu, 13 Sep 2018 01:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- अक्टूबर में मुंबई, बंगलूरू और नवंबर में कोलकाता के लिए शहर से उड़ेगा जहाज
- दोनों महानगरों के लिए दिवाली की छुट्टियों में घूमने का सुहावना अवसर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को सहमति मिलते ही आठ अक्तूबर से उड़ने वाली मुंबई, बंगलूरू और एक नवंबर से उड़ने वाली कोलकाता, दार्जिलिंग फ्लाइट की टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। कानपुर से मुंबई का किराया 3995 रुपये और बंगलूरू के लिए 5277 रुपये है। इसी तरह कानपुर से कोलकाता का किराया 3247 है। जैसे-जैसे तिथि करीब आएगी किराये में वृद्धि होती जाएगी। 
विज्ञापन


यदि आपको दिवाली की छुट्टियों में मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता और बागडोगरा (दार्जिलिंग ) की सैर करनी है तो शहर से ही हवाई सेवा का आनंद उठा सकते हैं। विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने तीनों शहरों के लिए उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया। 

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद स्पाइस जेट के कम्युनिकेशन हेड तुषार श्रीवास्तव ने ट्वीट किया कि कानपुर से तीन बड़े शहरों के लिए पहली बार हवाई सेवा शुरू की जा रही है। मुंबई और कोलकाता के हवाई मार्ग से जुड़ने से कानपुर की औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी। 
विज्ञापन

डेमो पिक
मुंबई-कानपुर का शेड्यूल
सुबह 10:50 बजे मुंबई से जहाज कानपुर के लिए उड़ेगा, कानपुर 1:15 बजे उतरेगा
दोपहर 2 बजे कानपुर से जहाज उड़ान भरेगा, 4:16 बजे मुंबई में उतरेगा

बंगलूरू-कानपुर वाया मुंबई फ्लाइट का शेड्यूल
सुबह 7 बजे बंगलूरू से जहाज उड़ेगा, दोपहर बाद 1:15 बजे कानपुर उतरेगा। 
दिन में 2 बजे कानपुर से उड़ान भरेगा, शाम 7:50 बजे बंगलूरू पहुंचेगा।

कानपुर-कोलकाता फ्लाइट का शेड्यूल
कोलकाता से दिन में 11:35 बजे विमान कानपुर के लिए उड़कर 1:15 बजे पहुंचेगा
कानपुर से दिन में 1:55 बजे विमान कोलकाता के लिए उड़कर 3:25 बजे पहुंचेगा
विज्ञापन

डेमो पिक
कानपुर से बागडोगरा वाया कोलकाता
1:55 बजे दिन में विमान कानपुर से उड़ेगा, जो वाया कोलकाता होकर शाम 5:20 बागडोगरा पहुंचेगा। 

आज की तारीख में आठ अक्टूबर के लिए किराया
कानपुर से मुंबई के लिए 3995 और बंगलूरू के लिए 5277 रुपये
मुंबई से कानपुर का किराया 3919, और बंगलूरू से कानपुर 6781 रुपये

आज की तारीख में एक नवंबर के लिए कोलकाता का किराया 
कानपुर से कोलकाता के लिए  3247, बागडोगरा के लिए 4744 रुपये
कोलकाता से कानपुर के लिए 3846, बागडोगरा से कानपुर के लिए किराया अभी तय नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें