फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो, फिर स्वाट टीम प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी हो गए निलंबित

Thu, 13 Sep 2018 08:26 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में सदर कोतवाली के देवकली चौकी क्षेत्र में पशु व्यापारी से वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के  बाद पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने स्वाट टीम प्रभारी समेत छह पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला सात सितंबर की देर रात का है। जालौन से पशुओं को लेकर एक व्यापारी औरैया आ रहा था। देवकली चौकी के निकट टाटा सूमो पर सवार पुलिस वालों ने उसे रोका और गाड़ी के कागज लेकर उसे चौकी पर बुलाया।
विज्ञापन



आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उससे रुपये मांगे। न मिलने पर गोवंश के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी। सिपाहियों ने उसे केबिन में ले जाकर मारपीट भी की और रुपये छीन लिए। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने भाई को फोन करके रुपये मंगवाए और पुलिस टीम को 66 हजार 400 रुपये दिए। इसके बाद रात लगभग तीन बजे उसे जाने दिया गया।

 
विज्ञापन

एसपी की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

डेमो पिक
शिकायत पर एसपी त्रिवेणी सिंह ने मामले की जांच सीओ सिटी श्यौदान सिंह को दी। जांच में मामला सही पाया गया। एसपी का कहना है कि पीड़ित की ओर से एक वीडियो वायरल किया गया था, जिस पर मैंने जांच कराई है। जांच में मामला सही पाए जाने पर प्रथम दृष्टया निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबित होने वालों में स्वाट प्रभारी संतोष कुमार मिश्रा, टीम के आरक्षी शिवराम, शिव सिंह, दीपक कुमार, रामनाथ और चंदन सिंह शामिल हैं।

सभी को पुलिस लाइन से संबद्ध कर प्रमाणपत्र मांगा गया है कि वे किसी अन्य सेवायोजन वृत्ति, व्यवसाय में तो नहीं लगे हैं। एसपी की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी के मुताबिक पशु व्यापारी और ट्रक ड्राइवर दोनों अलीगढ़ के निवासी है। ट्रक ड्राइवर अजरुल से फोन पर वार्ता हुई है। पशु व्यापारी और ट्रक ड्राइवर दोनों को औरैया बुलाया गया है। तभी पूरा घटनाक्रम साफ हो सकेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें