बारिश से गेहूं की फसल भीगने के कारण खराब होने का भय किसानों को सता रहा है। साथ ही आम की फसल पर भी प्रभावित हुई। शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर आंधी पानी जारी है। शाम के समय अचानक मौसम में आए बदलाव के साथ ही लोग इस बात को समझ गए कि आंधी पानी का मौसम बन रहा है।
बाजार में फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों का सामान दुकानदार समेटने लगे। वहीं सड़क के किनारे ठेला लगाए व्यापारी सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ रहे थे। आंधी आने से पहले ही बिजली विभाग ने शहर की विद्युत आपूर्ति काट दी थी। जिससे किसी प्रकार की कोई जनहानि न हो सके। बाजार में कुछ देर के लिए भीड़ कम हो गई। शहर में आंधी के कारण कोई घटना व दुर्घटना नहीं हुई।