फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक तेज आंधी पानी ने फिर से दिखाए अपने तेवर

Mon, 14 May 2018 05:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
साेमवार शाम अचानक तेज आंधी पानी ने फिर से अपने तेवर दिखाए। शाम होते ही आसमान पर काली बदली के साथ तेज हवाओं के झोंकों के साथ आंधी आई। इसके बाद बूंदाबांदी हुई। लोग जहां खडे़ थे वहीं रुके रहे। करीब पांच मिनट में सब कुछ शांत हो गया। भरथना क्षेत्र में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे।

 

बारिश से गेहूं की फसल भीगने के कारण खराब होने का भय किसानों को सता रहा है। साथ ही आम की फसल पर भी प्रभावित हुई।  शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर आंधी पानी जारी है। शाम के समय अचानक मौसम में आए बदलाव के साथ ही लोग इस बात को समझ गए कि आंधी पानी का मौसम बन रहा है।

विज्ञापन

 

बाजार में फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों का सामान दुकानदार समेटने लगे। वहीं सड़क के किनारे ठेला लगाए व्यापारी सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ रहे थे। आंधी आने से पहले ही बिजली विभाग ने शहर की विद्युत आपूर्ति काट दी थी। जिससे किसी प्रकार की कोई जनहानि न हो सके। बाजार में कुछ देर के लिए भीड़ कम हो गई। शहर में आंधी के कारण कोई घटना व दुर्घटना नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें