फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः लापता बच्ची की हत्या की आशंका, खुदाई में मिली चूड़ियों के बाद पिता को लिया गया हिरासत में

Sat, 13 Oct 2018 09:12 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बंद पड़ा घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंदरहा से संदिग्ध हालात में लापता हुई चार वर्षीय बालिका की हत्या की आशंका पर पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया है। गांव पहुंची पुलिस ने एक स्थान पर खुदाई भी कराई। यहां से बालिका की टूटी चूड़ियां बरामद हुईं हैं।
विज्ञापन


ग्राम बंदरहा निवासी सूर्यप्रकाश गुप्ता उर्फ सोनू गुप्ता की पत्नी पूजा गुप्ता की मौत कुछ माह पहले दुर्घटना में हुई थी। सोनू और पूजा के चार वर्षीय पुत्री करिश्मा है। पूजा की मौत के बाद वह सोनू के साथ रहती थी। 6 सितंबर को सोनू ने पुत्री करिश्मा की गुमशुदगी की सूचना कोतवाली में दी थी। तीन दिन पूर्व सोनू के घर के पिछले हिस्से से दुर्गंध उठने पर गांव में अलग-अलग तरह की चर्चाएं होने लगीं। पुलिस को इसकी जानकारी हुई।

इस पर पुलिस ने सोनू से करिश्मा के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घर के पीछे की ओर खुदाई गई गई तो कुछ टूटी हुई चूड़ियां मिलीं जो करिश्मा की बताई गईं हैं। सोनू के घर से उसकी मां और भाई की पत्नी भी गायब है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि करिश्मा की हत्या की आशंका है। अभी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, सोनू से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें